काको: बढ़ौना में समाजसेवी स्वर्गीय पशुपति सिंह को श्रद्धांजलि, अरुण कुमार ने कहा- युग पुरुष थे
पूर्व सांसद डॉ. अरुण कुमार ने समाजसेवी स्वर्गीय पशुपति सिंह जी की 18 वीं पुण्यतिथि पर उन्हें याद करते हुए “युग पुरुष” बताया। उन्होंने कहा कि पशुपति सिंह का जीवन समाज सेवा, ईमानदारी और समर्पण का प्रतीक था। उनके आदर्श आज भी लोगों को प्रेरित करते रहेंगे और समाज में मार्गदर्शन देंगे।