कासगंज: कलेक्ट्रेट पर गेहूं खरीद को लेकर आयोजित कार्यशाला में डीएम ने दिए निर्देश
जिलाधिकारी प्रणय सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में गेहूं खरीद को लेकर प्रशिक्षण/कार्यशाला आयोजित की गई। बैठक में अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) मंजूर अहमद भी मौजूद रहे। जिला खाद्य विपणन अधिकारी ने बताया कि जनपद में गेहूं खरीद का लक्ष्य 26,500 मीट्रिक टन निर्धारित किया गया है। जिले में कुल 43 क्रय केंद्र स्वीकृत किए गए हैं।