कटंगी: देवथाना में गाज गिरने से मवेशी की मौत, महिला घायल
कटंगी थाना क्षेत्र के ग्राम देवथाना में सोमवार को आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक पालतू मवेशी गाय की मौत हो गई जबकि एक 45 वर्षीय महिला गंभीर रूप से घायल हुई है। जिसे उपचार के लिए सरकारी अस्पताल कटंगी लाकर भर्ती करवाया गया है।आकाशीय बिजली गिरने से देवथाना में मवेशी की मौत हो गई और इंदु पति डालीराम पटले नाम की महिला भी झुलस गई।