कटंगी: 05 स्थायी वारंटी और एक जिला बदर के आरोपी को तिरोड़ी पुलिस ने किया गिरफ्तार
लोकसभा चुनाव के मद्देनजर तिरोड़ी पुलिस ने सोमवार को 05 स्थायी वारंटी और एक जिला बदर के अपराधी को गिरफ्तार किया है। इन सभी आरोपियों को माननीय व्यवहार न्यायालय कटंगी के समक्ष पेश किया गया। जहां से सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। तिरोड़ी थाना प्रभारी गहलोद सेमलिया ने यह जानकारी दी है।