कटंगी: नहलेसरा जलाशय में डूबने से मछुआरे की मौत
क्षेत्र की मध्यम सिंचाई परियोजना नहलेसरा जलाशय में डूबने से एक मछुआरे की मौत हो गई। घटना मंगलवार की सुबह करीब 10 बजे के आस-पास की बताई जा रही है। मिली जानकारी अनुसार कोड़मी निवासी अशोक देवगड़े मत्स्यखेट करने के लिए मंगलवार की सुबह अपने कुछ साथियों के साथ नहलेसरा जलाशय आए हुए और जलाशय के अलग-अलग हिस्से में मत्स्यखेट कर रहे थे।