राज्य सरकार ने मंगलवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 66 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए। 2016 बैच की आईएएस अधिकारी डॉ. मंजू को चित्तौड़गढ़ जिले की नई कलेक्टर नियुक्त किया गया है। वर्तमान कलेक्टर आलोक रंजन को जोधपुर का कलेक्टर बनाया गया है। वहीं, जोधपुर कलेक्टर गौरव अग्रवाल को उदयपुर भेजा गया है।