डिंडौरी: उत्कृष्ट विद्यालय बजाग में जन कल्याण शिविर का हुआ शुभारंभ, 386 आवेदनों का हुआ निराकरण
बजाग के उत्कृष्ट विद्यालय परिसर में तीन दिवसीय विशाल जन कल्याण शिविर का शुभारंभ किया गया जहां शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए प्रथम दिवस 386 आवेदन पत्रों का सोमवार शाम 5:00 तक मौके पर निराकरण किया गया। दरअसल कार्यक्रम के दौरान विभागीय स्टॉल लगाए गए जहां ग्रामीणों और हितग्राहियों को एक ही स्थान से विभिन्न विभागों की सेवाएं उपलब्ध कराई गई ।