मुज़फ्फरनगर: ट्रेड फेयर में झूला कर्मचारियों और युवकों के बीच लात-घूंसे चले, मची अफरा-तफरी, वीडियो हुआ वायरल
नुमाइश मैदान में चल रहे ट्रेड फेयर का एक मारपीट वीडियो वायरल हो गया है। वीडियो में झूला कर्मचारी एक युवक को बुरी तरह पीटते दिख रहे हैं। जैसे ही युवक के साथी पहुंचे, दोनों पक्षों में जमकर लात-घूंसे चलने लगे और मेले में हंगामा मच गया। यह वीडियो रविवार को सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल है। पुलिस ने वीडियो के आधार पर जांच शुरू कर दी है और घटना बीते दिनों की है।