मवाना: मवाना के सीना गांव निवासी विनोद प्रजापत पर भट्टे से लौटते समय हुआ जानलेवा हमला, पीड़ित ने मवाना थाने में दी तहरीर
Mawana, Meerut | Mar 3, 2026 मंगलवार को शाम 5:00 बजे मोहन थाने पर तहरीर देते हुए गांव सीना निवासी विनोद प्रजापत ने पुलिस को बताया कि वह भट्टे से लौट रहा था। उसके ऊपर पुरानी रंजिश के चलते कुछ लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया।मारपीट के दौरान वह गंभीर रूप से घायल हो गया।वारदात के बाद पीड़ित ने पुलिस को पूरी घटना की जानकारी देते हुए कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।