सिमरी: लालू यादव का स्टेटस लगाने पर किशोर को गोली मारने के मामले में तीन जिंदा कारतूस बरामद
Simri, Buxar | May 8, 2026 सिमरी थाना क्षेत्र के एकौना व दुबौली गांव के बीच मामूली विवाद में किशोर को गोली मारने के मामले में दूसरे दिन पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस ने इस मामले में गुरुवार की शाम एक नाबालिग आरोपित को हिरासत में भी ले लिया है, जबकि मुख्य आरोपित सहित अन्य की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।