गुना नगर: नानाखेड़ी में देर रात तेज आवाज में बज रहे डीजे पर कैंट थाना पुलिस ने की कार्रवाई, डीजे ज़ब्त
गुना नानाखेड़ी में 8 और 9 मई 2026 की देर रात तक तेज और कर्कश आवाज में नियमों का उल्लंघन कर बज रहे डीजे को पुलिस ने जप्त किया है। 9 मई को थाना प्रभारी अनूप भार्गव ने बताया, सूचना पर टीम पहुंची, टाटा 207 वाहन सहित डीजे सिस्टम को जप्त किया है। डीजे संचालक शाहरुख खा निवासी डोंगापुरा कैंट गुना पर कोलाहल नियंत्रण प्रावधानों के उल्लंघन में वैधानिक कार्यवाही की।