नरसिंहपुर: शराब पीने के पैसे न देने पर युवक के साथ लाठी-डंडों से मारपीट, सिर में आई गंभीर चोट
करेली थाना क्षेत्र के बस्ती निवासी अभिषेक जाटव के साथ में चार लोगों ने मारपीट की घटना को अंजाम दिया वहीं युवक ने बताया कि उससे शराब पीने के लिए पैसे मांगे थे जिसको लेकर उसने मना कर दिया तो उसके साथ चार लोगों ने लाठी डंडे से मारपीट कर दी वहीं घायल ने मारपीट की शिकायत करेली थाने में दर्ज करवाई है वहीं गुरुवार घायल का उपचार जिला अस्पताल में किया जा रहा है।