बरेली: अब्दुल्लापुर माफी में तेज स्कूटी चलाने का विरोध करने पर एक व्यक्ति के साथ दबंग ने की मारपीट, इज्जत नगर थाने में केस दर्ज
इज्जत नगर थाना क्षेत्र के अब्दुल्लापुर माफी के रहने वाले महिपाल सिंह पुत्र दामोदर सिंह ने इज्जत नगर थाना पुलिस को तहरीर देते हुए बताया वह अपनी ड्यूटी पर जा रहा था तभी गांव का ही रहने वाला सर्वेश कुमार पुत्र सोमपाल तेज लापरवाही से स्कूटी चला रहा था पीड़ित ने समझाया की स्कूटी लापरवाही से मत चलाओ इसी बात को लेकर दबंग ने पीड़ित के साथ मारपीट शुरू कर दी।