जशपुर: तपकरा में तेंदूपत्ता शाखकर्तन और वनाग्नि सुरक्षा पर कार्यशाला, वैज्ञानिक पद्धति अपनाने पर जोर दिया गया
जशपुर जिले के तपकरा वन परिक्षेत्र रेस्टहाउस में तेंदूपत्ता के वैज्ञानिक शाखकर्तन और वनाग्नि रोकथाम विषय पर कार्यशाला आयोजित की गई। गुरुवार की शाम चार बजे जशपुर जनसंपर्क से मिली जानकारी के अनुसार इसका उद्देश्य ग्रामीणों, वन प्रबंधन समिति के सदस्यों और विभागीय कर्मचारियों को सुरक्षित शाखकर्तन एवं अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक करना था।