प्रतापगढ़: चौमारी पुल पर अनियंत्रित होकर नहर में पलटी भूसा मशीन, चालक घायल, मशीन को लाखों का नुकसान
बुधवार को भूसा बनाने जा रही भूसा मशीन अनियंत्रित होकर नहर में पलट गई जिससे चालक को जहां चोट आई है वही मशीन टूट कर छतिग्रस्त हो गई है। मुरैनी गांव निवासी पवन जायसवाल पुत्र श्यामू भूसा बनाने वाली मशीन चलता है। बुधवार की दोपहर करीब 2 बजे भूसा बनाने वाली मशीन लेकर चौमारी नहर पुल से एक किसान के खेत में भूसा बनाने जा रहा था। इस दौरान मशीन अनियंत्रित होकर नहर में