मेसकौर: सीतामढ़ी थाना क्षेत्र के निमिया मोड़ पर 110 लीटर महुआ शराब बरामद, पुलिस धंधेबाज की तलाश में जुटी
मेसकौर प्रखंड के सीतामढ़ी थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 110 लीटर महुआ शराब बरामद की है। पुलिस ने मौके से शराब के परिवहन में इस्तेमाल की जा रही एक मोटरसाइकिल भी जब्त की है। यह कार्रवाई थाना क्षेत्र के निमिया मोड़ के पास की गई। पुलिस की भनक लगते ही शराब कारोबारी मौके से फरार हो गया।