लखीसराय: पुलिस ने 25 हजार के इनामी अपराधी और एक अन्य को किया गिरफ्तार, प्रेस वार्ता में दी जानकारी
लखीसराय पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। हलसी थाना पुलिस ने डीआईयू और एसटीएफ के सहयोग से 25 हजार रुपये के इनामी अपराधी दिलखुश कुमार समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। दोनों की गिरफ्तारी बेगूसराय जिले से की गई है। मामले में एसडीओ पुलिस कार्यालय में सोमवार शाम 4:00 बजे आयोजित प्रेस वार्ता में जानकारी दी गई।