भीलवाड़ा: साइबर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, डिजिटल अरेस्ट कर बुजुर्ग दंपति से ₹32.75 लाख की ठगी, गुरुग्राम का हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार
भीलवाड़ा जिले में 'डिजिटल अरेस्ट' के नाम पर बुजुर्ग दंपति को डरा-धमका कर लाखों रुपये हड़पने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का भीलवाड़ा साइबर थाना पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस मामले में गुरुग्राम के कुख्यात हिस्ट्रीशीटर अपराधी अनिल कुमार उर्फ नन्हे को गिरफ्तार किया है।पकड़ा गया आरोपी गुरुग्राम के सेक्टर 9ए थाने का हिस्ट्रीशीटर है।