सिमडेगा: पत्रकारों को नगर परिषद बोर्ड बैठक में रोकने पर नगर परिषद अध्यक्ष की प्रतिक्रिया
सिमडेगा के पत्रकारों को नगर परिषद सिमडेगा के बोर्ड बैठक में प्रवेश वर्जित कर दिया गया ।यह पहली बार ऐसा हुआ जब पत्रकारों को रोका गया जिसको लेकर पत्रकारों में नाराजगी थी। इधर इस मामले में बुधवार की शाम 4:00 बजे नगर परिषद के अध्यक्ष ओलीभर लकड़ा ने इस संबंध में प्रेस रिलीज जारी करते हुए विस्तार पूर्वक जानकारी दी है।