नावकोठी: छतौना से नावकोठी पुलिस ने देसी कट्टा के साथ दो व्यक्ति को किया गिरफ्तार,2,75000 रूपये नगदी भी किया बरामद।
थाना क्षेत्र के डफरपुर पंचायत के छतौना से पुलिस ने दो व्यक्ति को देसी कट्टा के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति दुर्गेश कुमार और संतोष कुमार है। थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि छतौना में दुर्गेश कुमार के घर पर बाहरी व्यक्ति का जमावड़ा है। पुलिस ने छापेमारी कर दो व्यक्ति को गिरफ्तार एवं देसी कट्टा एवं नगद 2,75000 रूपये बरामद किया है।