नावकोठी: नावकोठी पंचायत में निकाली गई मतदाता जागरूकता रैली, उपस्थित मतदाताओं को वोट डालने के लिए किया गया जागरूक
प्रखंड मुख्यालय के पंचायत नावकोठी के मतदान केंद्र संख्या 102,103,104 के मतदाताओं के बीच मतदाता जागरूकता रैली,शपथ ग्रहण समारोह,रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसका नेतृत्व एलएस सिंकी कुमारी ने किया। पहले मतदान फिर जलपान,वोट हमारा है अनमोल नहीं लेंगे कोई मोल आदि स्लोगन लगाते हुए पोषक क्षेत्र में भ्रमण कर मतदाताओं को वोटिंग करने के लिए प्रेरित किया।