नावकोठी: नावकोठी प्रखंड के सभी पंचायत में धात्री गर्भवती और कुपोषितों के बीच THR का वितरण,महिला पर्यवेक्षिका ने की अनुश्रवण
समाज कल्याण विभाग की ओर से नावकोठी प्रखंड के सभी 123 आंगनबाड़ी केन्द्रों पर धात्री गर्भवती और कुपोषितों के बीच टी एच आर का सोमवार को वितरण किया गया। सीडीपीओ मोनिका रानी ने बताया के सभी 9 पंचायत में विभागीय दिशा निर्देश के तहत टी एच आर का वितरण कराया गया। इसका अनुश्रवण महिला पर्यवेक्षिका पद्मावती किरण,सिंकी कुमारी,लालिमा कुमारी के द्वारा किया गया।