इटावा: इकदिल इलाके में कार पलटने से घायल आधा दर्जन लोगों में से एक की इलाज के दौरान मौत, पोस्टमार्टम करा जांच में जुटी पुलिस
Etawah, Etawah | Feb 11, 2025 इकदिल के भरथना रोड पर कृष्णा नगर के सामने सोमवार देर रात लगन लेकर जसवंतनगर की ओर जा रही एक कार स्टेयरिंग फेल होने से पलटकर हादसे का शिकार हो गई थी, इस हादसे में नगला बेनी के आधा दर्जन लोग घायल हो गए थे, जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल से सैफई रेफर किया गया था। इसमें नगला बेनी निवासी राजकुमार पुत्र तिलक सिंह की सोमवार को मौत हो गई। शाम 4 बजे पीएम कराया गया।