इटावा: चौबिया इलाके में सड़क हादसे में घायल किसान की इलाज के दौरान पीजीआई सैफई में हुई मौत
Etawah, Etawah | Feb 11, 2025 चौबिया क्षेत्र के गांव नगला पंक्षी के रहने वाले किसान राम प्रकाश यादव बीती 7 फरवरी को बाइक से बाजार करके इटावा से लौट रहे थे, समथर रोड नगला बनी के पास बाईकों की भिडंत में वह खड्ड में गिरकर घायल हो गए थे, परिजनों ने सूचना पर पहुंचकर सैफई पीजीआई भर्ती कराया जहां मंगलवार को मृत्यु हो गई। पुलिस ने दोपहर ढ़ाई बजे शव का पोस्टमार्टम कराया।