इटावा: इटावा जंक्शन और बस स्टैंड का डीएम व एसएसपी ने किया निरीक्षण, माघी अमावस्या की भीड़ को लेकर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
Etawah, Etawah | Feb 11, 2025 मंगलवार दोपहर 2 बजे डीएम अवनीश कुमार राय, एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने अधिकारियों संग इटावा जंक्शन का निरीक्षण किया। इस दौरान रेलवे स्टेशन अधीक्षक पीएम मीणा से श्रद्धालुओं की भीड़ को लेकर किया गए इंतजाम के सम्बद्ध में जानकारी करने के साथ दिशा निर्देश दिए। साथी ही यात्रियों से भी बातचीत की। उनके सिटी मजिस्ट्रेट, एसडीएम, सीओ सिटी, ईओ समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।