इटावा: जसवंतनगर थाना क्षेत्र के निवासी व्यक्ति की विषाक्त पदार्थ सेवन से सैफई PGI में मौत, पुलिस ने करवाया PM
Etawah, Etawah | Feb 11, 2025 जसवंतनगर थाना क्षेत्र के कैस्त निवासी 22 वर्षीय विशाल शर्मा पुत्र शिवशंकर शर्मा ने बीती 9 फरवरी को विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया था। जिन्हें परिजनों ने उपचार हेतु सैफई PGI में भर्ती करवाया था। जहाँ उनकी उपचार के दौरान मौत हो गयी। वहीं थाना पुलिस ने आज मंगलवार दोपहर 3 बजे उनके शव का पोस्टमार्टम करवाते हुए शव परिजनों को सौंपा हैं।