गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया जिले के सभी प्रखंडों में फॉर्मर रजिस्ट्री कैंप का आयोजन, 23022 किसानों ने कराया पंजीकरण
गया जिले के 22 प्रखंडों के सभी पंचायतों में फार्मर रजिस्ट्री कार्य के लिए 311 कैंप दो चरणों में संचालित है।डीएम शशांक शुभंकर ने बुधवार की दोपहर 3 बजे प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि प्रथम चरण 6 जनवरी से 9 जनवरी,द्वितीय चरण 18 से 21 जनवरी तक आयोजित होगा।अभी तक 23022 किसानोंने फार्मर रजिस्ट्री कराया है।