महसी: राजापुर चौराहा से गैर इरादतन हत्या के मामले में दो आरोपी को खैरीघाट थाने की पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा न्यायालय।।
खैरीघाट थाने की पुलिस ने गैर इरादतन हत्या के मामले में दो आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि अजीज पुत्र रमजान उम्र करीब 65 वर्ष, कफील अहमद पुत्र अजीज उम्र करीब 25 वर्ष निवासी बगिया दाखिला रायपुर को उप निरीक्षक महबूब आलम, कांस्टेबल चंद्रशेखर चौहान, भीम चौहान ने गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय भेजा गया।।