तरबगंज: भीखमपुर के नाऊ पुरवा में करंट की चपेट में आने से 35 वर्षीय युवक की हुई मौत
भीखमपुर नाऊ पुरवा निवासी सगीर अहमद (35) के नल में लगे टुल्लू पम्प में शुक्रवार को विद्युत करेंट उतर रहा था। सगीर ने जैसे ही नल को छुआ। वह करेंट की चपेट में आ कर गिर पड़ा। परिजन उसे सीएचसी वजीरगंज लाए। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि,शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।