तरबगंज: तुलसीपुर माझा में हुई मारपीट के मामले में तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
तुलसीपुर माझा निवासी रुक्मिणी ने बताया कि,ब्रहस्पतिवार की सुबह आठ बजे के विपक्षी गणेश,अनंतराम व रमेश आकर मेरा लगा दरवाजा तोड़ने लगे। जब मैं मना करने लगी तो गाली देते हुए लाठी डंडे से मारने लगे।मुझे बचाने आयी घर की विद्या,अनीता,झिनका, प्रदीप,जयपाल व राजेश को भी मारा पीटा।जिससे काफी चोटे आयीं हैं।प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि,तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया।