तरबगंज: सड़क दुर्घटना में घायल डुमरियाडीह कस्बा निवासी बाइक सवार युवक की इलाज के दौरान हुई मौत, मुकदमा दर्ज
डुमरियाडीह कस्बा निवासी शिवराम यादव 25 वर्ष अपनी बाइक से कटरा जगदीशपुर की तरफ से मंगलवार रात्रि में 1 बजे जा रहे थे। सामने से आ रहे पिकअप चालक ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गए।सूचना पर पहुंचे पुलिस ने जिला अस्पताल भेजा।जहां पर चिकित्सकों ने इलाज के उपरांत रेफर कर दिया।गोंडा के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान उसी रात उसकी मौत हो गई।