तरबगंज: चंदहा के चाईपुरवा में पारिवारिक विवाद में जेठ-जेठानी ने देवरानी को पीटा, पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ दर्ज कराया केस
चंदहा के चाईपुरवा में गुरुवार शाम को पारिवारिक विवाद में जेठ-जेठानी ने देवरानी की पिटाई कर दी। पीड़िता पूनम पत्नी राजेन्द्र निषाद ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कि उसके पति रोजी-रोटी के सिलसिले में बाहर रहते हैं। पारिवारिक विवाद में जेठ प्रभुनाथ उर्फ राकेश निषाद व उनकी पत्नी करिश्मा ने लाठी-डंडे से पिटाई की तथा जान से मारने की धमकी दी।