इटारसी: जल संकट से जूझ रहे लोगों ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ नगरपालिका का किया घेराव, पानी की समस्या दूर करने की मांग
इटारसी में जल संकट को लेकर सोमवार को दोपहर करीब 2.30 बजे वार्ड क्रमांक 17 की महिलाओं और रहवासियों ने नपा कार्यालय का घेराव किया। कांग्रेस पार्षद प्रतिनिधि अभिषेक गौर के नेतृत्व में पहुंचे प्रदर्शनकारियों ने नगर पालिका प्रशासन और सीएमओ के खिलाफ नारेबाजी की।स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि टैंकर चालक कुछ चुनिंदा घरों में ही पानी देता है ।