संपतचक: सैदनपुर में रात को घर की खिड़की काटकर लाखों की चोरी, पुलिस जांच तेज
2 फरवरी 2026 राजधानी पटना के पचरुखिया थाना क्षेत्र के सैदनपुर गांव में बीती रात अज्ञात चोरों ने एक बंद पड़े घर का खिड़की काटकर घुसकर अलमारी में रखे सोने‑चांदी के गहने, नगदी और जमीन के कागजात लेकर फरार हो गए, जिससे गांव में भय का माहौल निर्मित हो गया। पीड़ित गृहस्वामी राहुल रंजन कुमार ने सुबह पहुंचे तब चोरी की जानकारी हुई और मामले की सूचना तुरंत पुलिस को दी