मुगलसराय: मुगलसराय में गैस सिलेंडर की कीमत बढ़ोतरी पर सपा विधायक ने किया हमला, आम जनता पर असर को लेकर जताई चिंता
मुगलसराय में रविवार दोपहर 01 बजे को सकलडीहा विधायक प्रभु नारायण यादव ने कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में हुई बढ़ोतरी को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि इस बढ़ोतरी का सीधा असर आम आदमी पर पड़ेगा। विधायक ने कहा कि कीमतों में इजाफा होने से केवल दुकानदार और होटल संचालक ही नहीं, बल्कि किसान, मजदूर और फैक्ट्री कर्मी जैसे आम लोग भी प्रभावित होंगे।