जमुई: श्रीकृष्ण सिंह मेमोरियल स्टेडियम में स्वयंसेवी संस्था समग्र सेवा द्वारा बालिका व महिला शिक्षा संकल्प सम्मान का आयोजन
Jamui, Jamui | Dec 30, 2024 श्रीकृष्ण सिंह मेमोरियल स्टेडियम में सोमवार की शाम 4 बजे स्वयंसेवी संस्था समग्र सेवा के द्वारा बालिका व महिला शिक्षा संकल्प सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ नगर परिषद अध्यक्ष मो. हलीम, डॉ अंजनी कुमार सिन्हा, डॉ ठाकुर ओम प्रकाश सिंह, डॉ एसएन झा एवं बालिकाओं की समूह के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।