श्रीनगर: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल
श्रीनगर-पूर्णिया मार्ग के कदगामा चौक के समीप बुधवार को 11 बजे अज्ञात चार चक्का वाहन की ठोकर से बाइक सवार एक युवक घायल हो गया। घायल युवक की पहचान अररिया जिले के फरकिया निवासी मो. जाबिद के रूप में हुई है। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने घायल युवक को इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।