बिंद: छापेमारी के दौरान रोड़ा अटकाने वाले आरोपी को बिंद पुलिस ने किया गिरफ्तार
Bind, Nalanda | Feb 28, 2025 बिंद थाना क्षेत्र के गोविंदपुर गांव में गुरुवार को देर रात पुलिस अधीक्षक के आदेश पर वारंटी को पकड़ने गये पुलिस पर रोड़ाबाजी करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान थाना क्षेत्र के गोविंदपुर गांव निवासी बनारस बिंद के पुत्र सतीश कुमार व डोमन बिंद के पुत्र रंजीत कुमार के रूप में की गई है। इस संबंध में थानाध्यक्ष चंदन कुमार सिंह।