बिंद: जिराईन नदी पुल के पास से बिना चालान के बालू ले जाते हुए ट्रैक्टर समेत दो लोग गिरफ्तार
Bind, Nalanda | Feb 23, 2025 बिंद थाने की पुलिस ने बिहटा-सरमेरा एसएच 78 पर जिराईन नदी पुल के समीप से बिना चलान के बालू ले जा रहे एक ट्रैक्टर समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार लोगों में थाना क्षेत्र के गोविन्दपुर निवासी अरूण यादव व बिंद बाजार निवासी सुरेश यादव है. थानाध्यक्ष चंदन कुमार सिंह ने रविवार की शाम 5 बजे बताया कि पुलिस जब्त ट्रैक्टर को लेकर थाना आ रहा था.