शिक्षकों की लेट-लतीफी से स्कूल में अव्यवस्था, 9 बजे तक पहुंचे सिर्फ एक शिक्षक, सूचना पर दौड़े एसडीआई
#बलिया: सीयर #ब्लॉक के ग्राम पंचायत ससना बहादुरपुर स्थित बाबा के बारी प्राथमिक विद्यालय में शुक्रवार की सुबह शिक्षकों की लेट-लतीफी से विद्यालय की व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए। सुबह 9 बजे तक स्कूल में महज एक सहायक अध्यापक अभिषेक सिंह ही पहुंचे थे, जबकि अन्य शिक्षक विद्यालय में मौजूद नहीं थे। इस दौरान विद्यालय में केवल करीब 10 बच्चे ही पहुंचे थे। मामले की जानकारी मिलते ही ग्राम #प्रधान प्रतिनिधि रमाशंकर यादव बाउल ने तत्काल एसडीआई सीयर को सूचना दी। सूचना पर एसडीआई सुनील चौबे मौके पर पहुंचे तो विद्यालय में हड़कंप मच गया। अधिकारी के पहुंचने के बाद करीब साढ़े नौ बजे तक कई #शिक्षक भागे भागे विद्यालय पहुंच गए। #एसडीआई सुनील चौबे ने बताया कि जांच के दौरान तीन शिक्षक अनुपस्थित मिले, जिन्हें अनुपस्थित दर्ज किया गया है। घटना ने विद्यालयों में शिक्षकों की समयबद्ध उपस्थिति और विभागीय निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।