अशोक नगर: कुड़ी घाट: गैस एजेंसी कर्मचारी की करंट लगने से मौत, लोहे की रॉड बिजली की लाइन से टकराई
अशोकनगर के कुडी घाट पर एक गैस एजेंसी पर काम करने वाले 19 वर्षीय युवक की करंट लगने से मौत हो गई। यह घटना गुरुवार शाम को हुई। मृतक की पहचान शिवपुरी जिले के पोहरी निवासी पारस जैन पुत्र मनोज जैन के रूप में हुई है, जो वर्तमान में अशोकनगर में जेल के पीछे रह रहा था।पारस एचपी गैस एजेंसी में कार्यरत था। गुरुवार शाम को वह अपने एक साथी के साथ साफ-सफाई का काम कर रहा था।