कुचायकोट: थाना क्षेत्र के NH-27 बलथरी चेकपोस्ट पर उत्पाद विभाग ने शराब के नशे में 15 लोगों को किया गिरफ्तार
गोपालगंज जिला के उत्पाद विभाग के टीम ने कुचायकोट थाना क्षेत्र के NH27 बलथरी चेकपोस्ट से 15 लोगों को शराब के नशा में गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार सभी लोगों उत्तर प्रदेश के तरफ से आ रहे थे और शराब के नशा में थे। जिसकी जानकारी उत्पाद अधीक्षक अमरूदेश कुमार ने आज रविवार को दोपहर 3:30 बजे दी उन्होंने बताया कि यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगा।