#सेवा_संकल्प_अभियान
17 सितम्बर को ‘आशीर्वाद का दीया’ प्रज्ज्वलित कर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को दें जन्मदिवस की शुभकामनाएं - मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया
सेवा संकल्प अभियान में सहभागिता के लिए महिला एवं बाल विकास मंत्री ने प्रदेशवासियों से की अपील
महिला एवं बाल विकास विभाग मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितम्बर के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए ‘सेवा संकल्प अभियान’ में सहभागी बनने तथा ‘आशीर्वाद का दीया’ प्रज्ज्वलित करने की अपील की है।
मंत्री सुश्री भूरिया ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने अपने सार्वजनिक जीवन में सेवा और जनकल्याण को प्राथमिकता दी है। उन्होंने महिलाओं के उत्थान, सशक्तिकरण और राष्ट्र निर्माण में नारी शक्ति की भागीदारी को विशेष महत्व दिया है। उन्होंने प्रदेशवासियों एवं मातृशक्ति की ओर से प्रधानमंत्री श्री मोदी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
मंत्री सुश्री भूरिया ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी की सेवा भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ आयोजित किया जा रहा है। प्रधानमंत्री के जन्मदिवस को सेवा पर्व के रूप में मनाते हुए विभिन्न कार्यक्रमों के साथ ‘आशीर्वाद का दीया’ प्रज्ज्वलित किया जाएगा।
उन्होंने प्रदेश की माताओं-बहनों, युवाओं एवं सभी नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि 17 सितम्बर की शाम अपने-अपने घर और आंगन में एक दीया अवश्य प्रज्ज्वलित करें। उन्होंने कहा कि यह दीया देशवासियों के विश्वास, सम्मान और कृतज्ञता के साथ ही बहनों एवं बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के संकल्प का प्रतीक बने।
मंत्री सुश्री भूरिया ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए सभी नागरिकों से सेवा संकल्प अभियान में सक्रिय सहभागिता करने का आह्वान किया।
Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh Indore Commissioner Department Of Women Child Development, Madhya Pradesh Nirmala Bhuriya #Jhabua #JansamparkMP #SevaSankalpAbhiyan #AshirwadKaDiya
Jhabua, Madhya Pradesh | Sep 16, 2026