भीलवाड़ा: 25-30 कुत्ते रखने और नॉनवेज खिलाने का आरोप, मोहल्लेवासियों ने जिला कलेक्टर से लगाई गुहार
भीलवाड़ा। आजाद नगर सेक्टर-बी स्थित वार्ड संख्या 19 के रहवासियों ने क्षेत्र में कथित रूप से बड़ी संख्या में कुत्ते रखे जाने और उन्हें नॉनवेज खिलाए जाने से उत्पन्न समस्याओं को लेकर जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि वार्ड 19 के मकान संख्या B-164 में रहने वाली एक महिला द्वारा करीब 25 से 30 कुत्ते रखे गए हैं।