ग्राम कुलीपुरा में सुनील भाटी का ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत, महर्षि वाल्मीकि सम्मान समारोह का दिया निमंत्रण
ग्रेटर नोएडा | जेवर विधानसभा
जेवर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कुलीपुरा में रविवार को जिला पंचायत सदस्य सुनील भाटी जी का रोहित कुमार के आवास पर आगमन हुआ। इस दौरान समस्त ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों के साथ उनका जोरदार स्वागत किया।
जिला पंचायत सदस्य सुनील भाटी आगामी 25 अक्टूबर 2026 को ग्राम देवटा में अपने आवास पर आयोजित होने वाली महर्षि वाल्मीकि विचार गोष्ठी एवं सम्मान समारोह के लिए गांव-गांव पहुंचकर लोगों को आमंत्रित कर रहे हैं। इसी क्रम में उन्होंने ग्राम कुलीपुरा पहुंचकर ग्रामीणों को कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण दिया।
इस अवसर पर रोहित कुमार ने कहा कि 2027 में गठबंधन की सरकार बनने जा रही है। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों में उत्साह देखने को मिला और सभी ने आपसी मेल-जोल एवं सामाजिक एकता के साथ कार्यक्रम में सहभागिता की।
इस अवसर पर जगवीर, सतवीर, शिवकुमार, ऋषिपाल, मास्टर विजय, ओमन, सुरेश, जगदीश, अशोक, विनोद, प्रिंस, कपिल, हरीश, जतन, यशपाल, आदेश, राकेश, रोहित, नवीन, पप्पू, आयुष सहित अनेक ग्रामीण एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।