पटना ग्रामीण: गर्दनीबाग धरना स्थल पर सत्याग्रह पर बैठे BPSC अभ्यर्थियों से मिलने पहुंचे BSP बिहार प्रभारी अनिल सिंह
BPSC परीक्षा को रद्द करने की मांग को लेकर गर्दनीबाग धरना स्थल पर BPSC अभ्यर्थी सत्याग्रह पर बैठे हुए हैं। वहीं बीएसपी बिहार प्रभारी अनिल सिंह शुक्रवार दोपहर करीब 12:30 बजे इन अभ्यर्थियों से मिलने पहुंचे और उनकी समस्याओं को लेकर अभ्यर्थियों से बातचीत की।अनिल सिंह ने कहा कि बिहार में इस डबल इंजन की सरकार में हर परीक्षा का प्रश्न पत्र लीक हो जा रहा है।