पीरो: पीरो में सफलता का धमाका! 40 युवाओं ने फहराया परचम, मंगल फौजी अकादमी ने किया जोरदार सम्मान
Piro, Bhojpur | Jun 8, 2026 पीरो अनुमंडल स्थित +2 उच्च विद्यालय, पीरो के प्रांगण में उस समय गर्व और उत्साह का माहौल बन गया, जब मंगल फौजी फिजिकल अकादमी द्वारा आयोजित भव्य समारोह में बिहार पुलिस और भारतीय सेना में चयनित 40 होनहार अभ्यर्थियों को सम्मानित किया गया। इनमें 33 युवक और 7 युवतियां शामिल रहीं, जिन्होंने अपनी मेहनत के दम पर सफलता का परचम लहराया।