लोहरदगा: कानूनी जानकारी के अभाव में अधिकारों से वंचित हो रहे लोग: दीपेश निराला, प्रदेश अध्यक्ष, हमर अधिकार मंच
लोहरदगा शहर अग्रसेन भवन में रविवार दोपहर लगभग 1:30 बजे हमर अधिकार मंच की 12 सदस्यीय टीम पहुंची, जहां सूचना का अधिकार अधिनियम, 2005 एवं नागरिक अधिकारों को लेकर निःशुल्क बैठक सह कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला के बाद आयोजित प्रेस वार्ता में मंच के पदाधिकारियों ने कहा कि आम लोगों को अपने हक-अधिकार और कानून की जानकारी होना जरूरी है।