कोरबा: घर बनाने की बात को लेकर दो पक्षों में विवाद, जमकर चले पत्थर और डंडे
Korba, Korba | May 14, 2026 रामपुर सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत खपराभट्ठा इलाके में घर निर्माण को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि जमकर मारपीट हो गई। विवाद के दौरान दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर पत्थर और डंडों से हमला कर दिया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना में दोनों पक्षों के लोगों को चोटें आई हैं।