हसनपुर: पत्नी को बुलाने के लिए पति ने खुद को मारी गोली, पुलिस ने झूठी वारदात का भंडाफोड़ किया, पति गिरफ्तार
हसनपुर कोतवाली क्षेत्र में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक पति ने अपनी नाराज पत्नी को वापस बुलाने और उसकी सहानुभूति हासिल करने के लिए खुद को ही गोली मार ली और अज्ञात लोगों पर हमले का झूठा आरोप लगा दिया। पुलिस और फील्ड यूनिट की टीम ने वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर इस फर्जी घटना का सनसनीखेज अनावरण करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।